निरापद राजा
वाक्य रचूं ,
या करूँ वाकये की रचना,
संभव करूँ,
अभिरंजना की संभावना |
सोच रखूं या प्रगटूं शोक ,
रस रखूँ नीचोड़ कर
नीरस कर दूं |
याचक हो प्रवासी मेधाओं से
स्वशिक्षित कहलवाऊँ ।
साहित्य सर्जना का
अपमार्जक बन बैठूँ |
सूट हुआ तोह ठीक;
परसूँ उतारा जाऊं ।
भाट ही बनुँगा ,अंगीकार करुं दुत्कार,
पर चाटुकार नहीं बन पा रहा।
उत्कर्ष को आधार कहने वाले से
मेरी पटरी कम ही बैठती है ।
अरे ! निर्वासित की खोज में,
शक्ति कम पर युक्ति
तोह लगती हैं ।
राज कर्म करने में
भक्ति का राजभोग
भी चढ़ाना है ।
पुरुस्कार प्रतिनिधि से
नामित होने में
फिर प्रतिष्ठित विष्टा
का आचमन करुं ।
~ प्रदीप यादव ~
___________________________________________
प्रादुर्भाव " प " से का
By ~ प्रदीप यादव ~
प ' का अनुकरण पाठ ,
प ' से पाठक की पड़ताल ;
प ' से प्रस्तोता का मंथन ,
प ' से पार्थ कुरुक्षेत्र का ,
प ' से प्रस्तुति देती ,
प ' प्रतीकात्मक प्रतीति ,
प ' से पद्य पद, पदेन अनेन ,
प ' का चिंतन एक पारस छूता मर्म |
प ' से पारितोषिक पा रहे पुरुषार्थी |
~ प्रदीप यादव ~
________________________________________
No comments:
Post a Comment