Friday, 20 July 2012

नया कंफिगरेशन

नया कंफिगरेशन (मुम्बईया )

सच के रिया हूँ मियां जो चाहे वोइज़ कर लो ,
मरने के बाद भी जीने का इश्टाईल जान लो ,
भर्ती आइटम से मंदिर की आरती भी लिख लो ,
एडिटिंग फार्मूले से रंगीन वाली 'ब्लू' कर लो ,
यादों का भरोसा नई  रे बाबा,
बोले तो एकदम एंटी वाइरस ,
अक्कल का अपग्रेडेशन कर लो,
थोडा डिस्क स्पेस भर लो ,
अच्छी वाली  को RAM ,
और बुरी यादों को ROM  कह लो ,
RAM की कम्पेटिबिलिटी ROM की इन्टग्रिटी चेक कर लो ,
धीरे से  डीलीट मारकर बस दूसरी साईट पर कल्टी कर लो ,
उठापटक के इस माहौल मैं प्रोटोकाल का भी ध्यान रख लो ,
मनमर्जी की साइटों पर जाओ कुछ यंहा वहाँ से भी उठा लो ,
टेडी मेढ़ी सामान पर चाहे आर्ट वाला सोफ्टवेअर पोत लो ,
थोबड़े का मेकअप कर फूल खिले गुलशन के बोलो ,
'दही' का दिमाग करके हटेले सलीम को डाईरेक्टर लेलो ,
फ़िलिम के चलने की गारंटी टीवी चेनल रेडियो प्रिव्यू से लो ,
नया कंफिगरेशन आएला हैं बस एक चांस अपुन को भी दो ।


.......
प्रदीप यादव ( स्वरचित )






Yadon ka bharosa na kar ve anti virus jaisi hoti hain | hume akal ka upgredetion de disk par sirf space carry karti hain |achhi aur buri donon yadein kramshah RAM aur ROM jaisi hain , jab bhi RAM ki compatibility check karni ho to ROM ki integrity ka dhyan jaroor rakhiye|  ... Prady

No comments:

Post a Comment